आंगनवाड़ी भर्ती मे फर्जी आय प्रमाण पत्र बनाने वाले 18 लेखपाल सस्पेंड
आंगनवाड़ी न्यूज

उत्तरप्रदेश मे अलग अलग जिलो मे सम्पन्न हुई आंगनवाड़ी भर्ती मे जिन महिलाओ का चयन नहीं हुआ है उन महिलाओ द्वारा जिला स्तर पर शिकायत की जा रही है। चयनित आंगनवाड़ी वर्करो के दस्तावेजो की जांच की मांग की जा रही है। महिला अभ्यर्थियो के आय,जाति और निवास प्रमाण पत्रो पर सबसे ज्यादा शिकायत दर्ज की गयी है।
शासन द्वारा जारी अंतिम मेरिट लिस्ट मे पात्र महिलाओ के नाम हटाकर अपात्र महिलाओ का नाम जोड़ा गया है। जिन महिलाओ द्वारा पेसे नहीं दिये जाते उनके स्थान पर रिश्वत लेकर अपात्र महिलाओ का नाम लिस्ट मे जोड़ा गया है। जिसमे स्थानीय क्षेत्र के लेखपाल की भूमिका सबसे ज्यादा पायी गयी है।
हरदोई जिले मे आंगनवाड़ी के पद पर आवेदन करने वाली महिलाओ ने लेखपाल से सांठगांठ कर आय, जाति और निवास प्रमाण पत्रो मे बड़ा फेरबदल कर नियुक्ति पत्र ले लिया। शिकायत पत्रो के आधार पर जब जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने इस मामले की जांच कराई तो लेखपालों द्वारा प्रमाण पत्रों पर मनमानी आख्या की पुष्टि हो गई। इसके बाद डीएम ने 21 प्रमाण पत्र को निरस्त करते हुए दोषी लेखपालों पर कार्यवाही शुरू कराई गयी है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद पर भर्ती प्रक्रिया मे अभ्यर्थी महिलाओ से रिश्वत लेकर लेखपालों ने प्रमाण पत्र बनाने मे फर्जी आख्या देकर प्रमाण पत्र जारी किए थे। शिकायत के आधार पर जांच मे डीएम द्वारा की गयी कार्यवाही मे 18 लेखपालों को सस्पेंड कर दिया गया है।
डीएम का कहना है कि आय, जाति और निवास प्रमाण पत्रों पर गलत रिपोर्ट देने वाले 18 लेखपालों को निलंबित किया गया है। साथ ही इन प्रमाण पत्रों को निरस्त करते हुए जिन महिलाओ का इन प्रमाण पत्रो के आधार पर चयन किया गया है। उन चयनित महिला अभ्यर्थियों को भी चयन सूची से बाहर कराया गया है।
डीएम की कार्यवाही मे इन लेखपालों को किया निलंबित
तहसील सदर से कमलेश्वर, प्रमोद कुमार त्रिपाठी, तेज प्रताप विमल, विनय वाजपेयी व संकल्प शुक्ला, बिलग्राम में फिरोज अहमद, संडीला में नैमिष कुमार पांडेय, पीयूष कुमार वर्मा, कुलदीप कुमार वर्मा, अरविंद कुमार, अमित कुमार गुप्ता और राहुल रस्तोगी, सवायजपुर में प्रमोद यादव व महेश चंद्र, तहसील शाहाबाद में लेखपाल रामदास राणा, रामविलास भारती, भगवान शरण और सर्वजीत को निलंबित किया गया है।