आंगनवाड़ी न्यूज़आंगनवाडी भर्ती न्यूज़गाजियाबाद

आंगनवाडी भर्ती पोर्टल खुलने की डेट हुई तय, 45 दिनो में होगी नियुक्ति

आंगनवाड़ी भर्ती 2024

उत्तरप्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती की आस लगाए लाखो महिलाओ को जल्द खुशखबरी मिलने वाली है। चुनाव पूर्व शुरू हुई 44 जिलो मे आंगनवाड़ी भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूर्ण किया जाएगा। इस भर्ती भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण करते हुए 45 दिनो मे नियुक्ति दे दी जाएगी।

प्रदेश शासन द्वारा आंगनवाड़ी भर्ती पूर्ण करने के लिए मंजूरी दे दी गयी है। अब प्रदेश के सभी जिलो मे भर्ती पोर्टल को खोल दिया जाएगा। पोर्टल खुलने के बाद तीन चरण मे होने वाली भर्ती प्रक्रिया पूर्ण होगी। शासन की तरफ से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति के लिए मंजूरी दी जा चुकी है। देखा जाये तो लगभग आठ महीने से आंगनबाड़ी वर्करो की नियुक्ति पर रोक लगी हुई थी।

अवगत हो कि प्रदेश के लगभग 44 जिलो मे चुनाव से पहले आवेदन प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। इन जिलो मे महिलाओ से आवेदन लिए गए थे जिसमे कुछ जिलो मे आवेदन की अंतिम तिथि को भी बढ़ाया गया था। लेकिन अभी भी प्रदेश के बहुत से जिले बाकी है जिसमे आवेदन लिए जाने बाकी है।

आंगनवाड़ी भर्ती से पूर्व शासन के आदेश पर नियमानुसार आंगनवाड़ी के समायोजन की प्रक्रिया और सहायिका को पदोन्नत किया गया है। इस प्रक्रिया मे एक बड़ा समय लगने के कारण भर्ती प्रक्रिया बहुत लेट शुरू हुई थी। उसके बाद लोकसभा चुनाव के कारण आचार संहिता लागू हो गयी और भर्ती को बंद करना पड़ा।

गाजियाबाद जिले मे आंगनवाड़ी के पदो पर महिलाओ से आवेदन लिये जा चुके है। लेकिन भर्ती पोर्टल बंद होने से आगे की प्रक्रिया बंद पड़ी थी। लेकिन अब शासन से मंजूरी मिलने के बाद महिलाओ के लिये एक बड़ी अच्छी खबर है। अब आवेदक महिलाओ को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। विभाग की माने तो 45 दिनो मे भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी।

जिले मे आंगनबाड़ी के लगभग 184 पदो पर नियुक्ति होनी है इसके लिये आवेदन लिये जा चुके है। विभागीय अधिकारी की माने तो अगले हफ्ते बुधवार से आंगनबाड़ी की नियुक्ति के लिए पोर्टल खोल दिया जाएगा। चुनाव से पहले शुरू हुए 184 रिक्त पदो के लिये हजारों महिलाओं ने ऑनलाइन आवेदन किया है।

जिले मे भर्ती पोर्टल खुलने के 45 दिन के अंदर 184 आंगनबाड़ी वर्करो की नियुक्ति का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। आंगनवाड़ी भर्ती को तीन चरण मे पूर्ण किया जाना है। भर्ती प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। जिसमे चयनित होने के बाद आवेदक के डॉकयुमेंट का सत्यापन किया जाएगा। उसके बाद सफल महिला आवेदक को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।

Aanganwadi Uttarpradesh

आंगनवाड़ी उत्तरप्रदेश एक गैर सरकारी न्यूज वेबसाइट हैं जिसका मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा संचालित बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों की गतिविधियों ,सेवाओ एवं निदेशालय द्वारा जारी आदेश की सूचना प्रदान करना है यह एक गैर सरकारी वेबसाइट है और आंगनवाड़ी उत्तरप्रदेश द्वारा डाली गई सूचना एवं न्यूज़ विभाग द्वारा जारी किए गए आदेशों पर निर्भर होती है वेबसाइट पर डाली गई सूचना के लिए कई लोगो द्वारा गठित टीम कार्य करती है

Related Articles

error: Content is protected !!