हाट कुक्ड योजना का बजट कम होने से विभाग ने बर्तनो की गुणवत्ता घटाई
हाटकुक्ड योजना

प्रदेश मे हाट कुक्ड योजना के तहत शासन के निर्देश पर सभी जिलो मे आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों को पका हुआ गर्म भोजन दिए जाने की योजना शुरू की गयी थी। लेकिन शासन द्वारा इस योजना के बजट मे लगातार कटोती होने के बाद केन्द्रो के बच्चो को गर्म भोजन से वंचित होना पड़ रहा है।
मथुरा जिले के 2363 आंगनबाड़ी केन्द्रों मे हाट कुक्ड योजना के तहत बच्चो को गर्म भोजन दिया जाना था। जिले के 2354 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर गर्म भोजन की आपूर्ति की जिम्मेदारी अक्षय पात्र संस्था को दी गई थी। लेकिन बच्चो को खाना खाने के लिए भेजे गए बर्तनों की गुणवत्ता बहुत ही खराब है।
बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा जिले मे लगभग 84 लाख रुपए की धनराशि से बच्चों के खाने के लिए बर्तनों को खरीदा गया था। जिसमे हर आंगनवाड़ी केन्द्र के लिए एक भगौना, एक बाल्टी, दो बड़ी चम्मच, 30 थाली, 30 गिलास, 30 चम्मच के अतिरिक्त गैस चूल्हा, सिलेंडर, तवा, चकला-बेलन, परात, कढ़ाई, आटा कंटेनर आदि सामग्री उपलब्ध कराए गए हैं।
बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा बर्तनों की खरीद के बाद जिले के सभी केन्द्रों पर बर्तनो का वितरण हो चुका हैं। लेकिन विभाग द्वारा खरीदे गए बर्तनों की गुणवत्ता बेहद खराब और हल्के स्तर की है। इसके साथ साथ जिला समिति ने भी इन बर्तनों को पास कर दिया है।
इन बर्तनों को देखकर ही लग रहा है कि ये बर्तन कुछ ही समय तक प्रयोग मे आएंगे। जिला समिति ने भी बर्तनो की जांच के लिए सिर्फ खानापूर्ति की है। इस सम्बंध मे विभाग का कहना है कि शासन द्वारा इस योजना का बजट आधा ही कर दिया है।
इस सम्बंध मे जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा का कहना है कि जिले के सिर्फ नौ आंगनबाड़ी केन्द्रों पर कार्यकत्री एवं सहायिका बच्चों को भोजन पकाकर खिलाएंगी। शासन द्वारा बर्तनों का बजट आधा करने से हल्की गुणवत्ता के बर्तन खरीदे गए हैं। अगर इन बर्तनों की गुणवत्ता ज्यादा ही खराब है तो बर्तनो की आपूर्ति करने वाली संस्था पर कार्यवाही की जाएगी।
इस जिले की आंगनवाड़ी भर्ती मेरिट देखने के लिए क्लिक करे