38 जिलों मे प्रमोशन का कार्य पूर्ण, शासन को भेजी रिपोर्ट
आंगनवाड़ी न्यूज

बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग निदेशालय मे आंगनवाड़ी सहायिका से कार्यकत्री के पदो पर पदोन्नति का कार्य चल रहा है । इसमें 38 जिलों के अधिकारियों ने अपना कार्य पूरा कर रिपोर्ट निदेशालय को भेज दी है। अब बाकी बचे 27 जिलों से रिपोर्ट भेजने के संबंध मे विभाग की निदेशक सरनीत ब्रोका ने आदेश जारी किया है।
अवगत हो कि प्रदेश मे आंगनवाड़ी के पदो पर सीधी भर्ती के संबंध मे जनवरी 2023 में नियमावली जारी की गई थी। इस भर्ती को लेकर मुख्यमंत्री भी कई बार अपने भाषण में कह चुके है कि आंगनवाड़ी के रिक्त 53 हजार पदो पर भर्ती की जाएगी। लेकिन अभी तक जिले में रिक्त पदो का आंकड़ा नहीं मिल सका है।
बाल विकास विभाग द्वारा आंगनवाड़ी के पदो पर ऑनलाइन भर्ती से पहले आंगनवाड़ी वर्करों के समायोजन और सहायिकाओं के कार्यकत्री पद पर पदोन्नति किया जाना है। इसके लिए निदेशालय द्वारा आदेश किए जा चुके है इसी आदेश के क्रम में आंगनवाड़ी द्वारा स्वेच्छा से दूसरे जिले या अन्य केंद्रों पर मानकों को पूरा करते हुए समायोजन किया गया है।
अब समायोजन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद सहायिका से कार्यकत्री के पदो पर पदोन्नति का कार्य किया जा रहा है।नियम के अनुसार आंगनवाड़ी कार्यकत्री के रिक्त कुल पदो पर 25% कार्यरत सहायिकाओं की पदोन्नति की जाती है लेकिन इसके लिए वही सहायिका पात्र होती है जो नियमावली के अनुसार कार्यकत्री की योग्यता रखती हो।
पदोन्नति के होने के बाद सहायिकाओं के पद रिक्त होने की दशा में जिला स्तर से रिपोर्ट शासन को भेजी जाती है उसके बाद शासन द्वारा इन रिक्त हुए पदो पर नए अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे जायेंगे।
इन जिलो मे पदोन्नति का कार्य हुआ पूरा ,शासन को भेजी अन्तरिम रिपोर्ट
| क्रम संख्या | जिले का नाम |
| 1 | आगरा |
| 2 | अलीगढ़ |
| 3 | अयोध्या |
| 4 | आजमगढ़ |
| 5 | बागपत |
| 6 | बरेली |
| 7 | बस्ती |
| 8 | बिजनोर |
| 9 | बदायूं |
| 10 | चंदोली |
| 11 | चित्रकूट |
| 12 | देवरिया |
| 13 | एटा |
| 14 | फरुर्खबाद |
| 15 | फिरोजाबाद |
| 16 | गौतम बुध नगर |
| 17 | गाजियाबाद |
| 18 | गोंडा |
| 19 | हाथरस |
| 20 | जालौन |
| 21 | झाँसी |
| 22 | कानपुर नगर |
| 23 | कोशाम्भी |
| 24 | खीरी |
| 25 | महाराजगंज |
| 26 | मथुरा |
| 27 | मेरठ |
| 28 | मुजफ्फर नगर |
| 29 | पीलीभीत |
| 30 | प्रतापगढ़ |
| 31 | रायबरेली |
| 32 | रामपुर |
| 33 | सहारनपुर |
| 34 | शामली |
| 35 | सिद्धार्थ नगर |
| 36 | सुल्तानपुर |
| 37 | उन्नाव |
| 38 | वाराणसी |




