जिले मे डीएम ने किया चयनित आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र का वितरण
आंगनवाड़ी भर्ती न्यूज

संभल जिले मे आंगनबाड़ी कार्यकत्री के 206 रिक्त पदों पर 4 मार्च 2024 से 3 अप्रैल 2024 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। जिसमे 206 पदों के लिए लगभग 4400 बेरोजगार महिलाओ ने ऑनलाइन आवेदन था। अब जिले की चयन समिति द्वारा चयन की गयी आवेदक महिलाओ का रिजल्ट जारी करने के बाद नियुक्ति वितरण शुरू हो चुका है।
जिले के कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया ने नयी चयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए बधाई भी दी है।
जिलाधिकारी ने आंगनवाड़ी के दायित्वों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चो को प्री प्राईमरी की शिक्षा के साथ साथ संस्कार और स्वास्थ्य की देखभाल का जिम्मा भी होता है। इन केन्द्रो पर कक्षा एक की पढ़ाई की तैयारी के लिए छोटे बच्चों को बुनियादी शिक्षा दी जाती है।
नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम मे जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं संस्कार सिखाने के साथ साथ बच्चों की रुचि के अनुसार खेल-खेल में पढ़ाने की विधि अपनाने और ‘क, ख, ग, घ’ के आधार पर शिक्षा देने के लिए निर्देश दिये है।
जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को चयन के बाद अपने चयनित गांव में ही रहने और केंद्र के बच्चों को शिक्षा देने के लिए निर्देश दिये है। साथ ही सख्त हिदायत दी है कि यदि कोई आंगनवाड़ी कार्यकत्री अपने चयनित ग्राम में निवास नहीं कर रही है, तो उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।
वर्तमान समय मे जिले की सभी परियोजनाओ मे बाल विकास द्वारा कुल 1773 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किये जा रहे हैं। जिसमे शासन द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के 206 रिक्त पदो पर भर्ती की गयी थी। केन्द्रो के रिक्त होने से अब तक नजदीकी केन्द्रो की आंगनवाड़ी वर्करो से चार्ज देकर काम चलाया जा रहा था।
लेकिन अब सभी पात्र महिलाआवेदक के प्रमाण पत्रों की जांच कर समिति द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया है।
जिला | संभल |
टोटल पदो की संख्या | 206 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 03/04/2024 |
आवेदन करने के लिए रजिस्ट्रेशन करे | क्लिक करे |
आवेदन करने के लिए लॉगिन करे | क्लिक करे |
विभागीय वैबसाइट | क्लिक करे |