इस जिले आंगनवाड़ी भर्ती मे चयनित महिलाओ की मेरिट सूची इसी हफ्ते होगी जारी
आंगनवाड़ी भर्ती 2025

अमरोहा जिले मे शासन के आदेश पर बाल विकास विभाग मे आंगनवाड़ी के पदो पर निकली 132 कार्यकत्रियों की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के बाद मेरिट सूची तैयार की जा रही है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इसी हफ्ते चयनित महिलाओ की सूची जारी कर दी जायेगी।
बाल विकास व पुष्टाहार विभाग द्वारा पिछले वर्ष डीपीओ द्वारा आंगनबाड़ी भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया था। इसके बाद पात्र आवेदनो की जांच कर तीन ब्लॉक की अंतिम सूची जारी की गयी थी। अब इस हफ्ते बाकी परियोजनाओ की सूची जारी करने के बाद जिले की सभी परियोजनाओ की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
जनपद अमरोहा मे रिक्त पदो का ब्योरा
| जिला | अमरोहा |
| टोटल पदो की संख्या | 132 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 05/04/2024 |
| परियोजना का नाम | रिक्त पदो की संख्या |
| अमरोहा शहर | 14 |
| अमरोहा देहात | 10 |
| गंगेश्वरी | 22 |
| गजरोला | 14 |
| हसनपुर | 23 |
| धनोरा | 25 |
| जोया | 24 |
जिले में आंगनवाड़ी के 132 रिक्त पदों के सापेक्ष 3607 महिलाओ ने ऑनलाइन किये है। आवेदन के बाद जिले के बाल विकास विभाग ने अमरोहा देहात, गंगेश्वरी व गजरौला परियोजना के रिक्त पदों पर चयनितों की अंतिम सूची जारी कर दी लेकिन जोया, धनौरा, हसनपुर और अमरोहा सिटी परियोजना की सूची इस हफ्ते जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है।
जिले मे भर्ती के सम्बंध मे जारी सूची के अनुसार महिलाओ द्वारा आपत्ति मांगी गयी थी जिसमे इस सूची जारी होने के बाद आपत्तिया मिली है अब इन आपत्तियों के निस्तारण के बाद ही इस सप्ताह मे अंतिम सूची जारी की जाएगी। जबकि बाकी बची चार परियोजना के लिए अंतिम सूची जारी कर आपत्तियां मांगी जाएंगी। इसके बाद इन आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी।
जिले की डीएम निधि गुप्ता वत्स भी विकास भवन पहुंचकर आंगनवाड़ी भर्ती प्रक्रिया की निगरानी कर रही है। डीएम ने आंगनवाड़ी भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए निर्देश दिए है। उनका कहना है कि जिले मे चल रही आंगनवाड़ी भर्ती के सम्बंध मे जल्द मेरिट सूची जारी कर नियुक्ति पत्र का वितरण किया जायेगा।




