आंगनवाड़ी केंद्रों मे पोषाहार वितरण का आदेश जारी,इन जिलों मे मिलेगी मसूर की दाल
बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने प्रदेश के सभी जिलो की बाल विकास परियोजनाओं में संचालित आंगनबाड़ी/मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर अनुपूरक पुष्टाहार की आपूर्ति के निर्देश जारी कर दिये है। अब विभाग द्वारा माह अक्टूबर, नवम्बर व दिसम्बर 2024 का राशन आंगनवाड़ी केन्द्रो पर उपलब्ध कराया जायेगा।
प्रदेश के आंगनवाड़ी केन्द्रो पर राशन की आपूर्ति करने वाली फर्म नैफेड द्वारा ऑगनबाडी केन्द्रों पर अनुपूरक पुष्टाहार की व्यवस्था करने हेतु वित्तीय वर्ष 2024-25 के अक्टूबर, नवम्बर व दिसम्बर 2024 हेतु अनुपूरक पुष्टाहार की रेट लिस्ट को विभाग के पास भेज दिया है।
ग्रामीण क्षेत्रों में नैफेड द्वारा उपरोक्त सामग्रियों की आपूर्ति बाल विकास परियोजना कार्यालय स्तर पर की जायेगी तथा शहरी क्षेत्रों में नैफेड द्वारा अनुपूरक पुष्टाहार की आपूर्ति सीधे आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री के मोबाईल आधारित ओ०टी०पी० के माध्यम से की जायेगी।
नैफेड द्वारा माह अक्टूबर, नवम्बर व दिसम्बर 2024 के राशन की आपूर्ति 31 जनवरी 2025 तक पूर्ण की जायेगी। ग्रामीण क्षेत्र में नैफेड द्वारा परियोजना कार्यालयों पर पोषाहार की आपूर्ति की जायेगी वहा से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओ द्वारा लाभार्थीवार पैकेजिंग कर आंगनबाड़ी केन्द्रो पर पहुचाया जायेगा।
मसूर की दाल का वितरण
बाल विकास विभाग द्वारा प्रदेश के सभी जिलो मे दलिया, तेल के साथ साथ चने की दाल का वितरण किया जाता है लेकिन निदेशालय द्वारा जारी निर्देश मे कुछ बदलाव किए है। निदेशालय के दिशा निर्देश के अनुसार नैफेड द्वारा तीन माह के पोषाहार मे अक्टूबर माह के अनुसार सभी जिलो मे चने की दाल की आपूर्ति की जायेगी।
जबकि नवंबर के माह के अनुसार प्रदेश के केवल 7 मंडलो के 28 जिलो मे चने की दाल की आपूर्ति की जायेगी बाकी शेष 11 मंडलो के 47 जिलो मे मसूर की दाल की आपूर्ति की जायेगी। इसके बाद दिसंबर माह के अनुसार सभी 75 जिलो मे मसूर की दाल की आपूर्ति की जायेगी।